{"_id":"69ef7106f53aa24b4c01cb0a","slug":"application-for-admission-will-be-made-from-the-computer-lab-of-the-colleges-only-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68632-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महाविद्यालयों की कंप्यूटर लैब से ही होगा दाखिले के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महाविद्यालयों की कंप्यूटर लैब से ही होगा दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज दाखिला प्रक्रिया में किया बदलाव
छात्रों की सुविधा के लिए सभी महाविद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी
गलतियों को कम करने और छात्रों की सुविधा के लिए लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज दाखिला प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को प्रवेश के लिए सीधे महाविद्यालय जाकर ही आवेदन करना होगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि केवल कॉलेज स्तर पर किया गया आवेदन ही मान्य होगा। पहले अन्य माध्यमों से आवेदन किए जाते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
छात्रों की सुविधा के लिए सभी महाविद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स में दाखिले से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। यहां छात्रों को आवेदन भरने, दस्तावेज अपलोड करने और विषय चयन में सहायता दी जाएगी। कॉलेज का स्टाफ भी छात्रों को सही जानकारी और मार्गदर्शन देगा, ताकि वे किसी तरह की गलती न करें। अधिकारियों का कहना है कि पहले कई छात्र विषय संयोजन में गलती कर देते थे, जिसके कारण वे मेरिट सूची में शामिल नहीं हो पाते थे। इस कारण उन्हें ओपन काउंसलिंग तक इंतजार करना पड़ता था और तब तक पसंदीदा कोर्स की सीटें भर जाती थीं। नई व्यवस्था से यह समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कंप्यूटर लैब समय पर तैयार हों और दाखिला प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह चालू रहें। यदि किसी कॉलेज ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पहले से ही तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए हैं।
-- --
छात्रों को इस बार कॉलेज आकर ही आवेदन करना होगा, ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके। गलतियां न हो और अधिक से अधिक छात्रों का पसंदीदा विषय और कोर्स में दाखिला हो सके। - डॉ. रितिका गुप्ता, उच्चतर जिला शिक्षा अधिकारी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X