{"_id":"69f19ab57b6db86a8b0710f5","slug":"police-arrest-aap-leader-aman-goyal-in-faridabad-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: AAP नेता अमन गोयल गिरफ्तार, जमीन हड़पने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: AAP नेता अमन गोयल गिरफ्तार, जमीन हड़पने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
यह विवाद सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 को लेकर है। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने इस प्लॉट की मूल रजिस्ट्री कराई थी। मामला वर्षों तक अदालत में चला, जिसमें सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने माला शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि कानूनी हार के बाद भी अमन गोयल ने प्लॉट पर कब्जे की नीयत से अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची।
अमन गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फरीदाबाद में सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि मामले की गहनता से पूछताछ की जा सके।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, यह विवाद सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 को लेकर है। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने इस प्लॉट की मूल रजिस्ट्री कराई थी, जबकि आरोपी अमन गोयल को बाद में इसकी केवल प्रमाणित प्रति के आधार पर जमीन बेची गई थी। मामला वर्षों तक अदालत में चला, जिसमें सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने माला शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि कानूनी हार के बाद भी अमन गोयल ने प्लॉट पर कब्जे की नीयत से अपने दोस्त जितेंद्र पाराशर के साथ मिलकर साजिश रची। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब दो महीने पहले एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार करवाया, जिस पर साल 2024 की जगह 2023 की पिछली तारीख अंकित की गई थी। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X