सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wires were broken in the storm, there was no electricity all night.

Faridabad News: आंधी में टूटे तार, रातभर नहीं आई बिजली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wires were broken in the storm, there was no electricity all night.
विज्ञापन
बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में लगभग 2200 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोमवार रात करीब 8 बजे के बाद आई आंधी ने जिले के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते बिजली के खंभों से तार टूट गए, जिससे रातभर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।

बिजली विभाग के कर्मचारी रात में कई जगहों पर नहीं पहुंच पाए, जिससे समस्या और बढ़ गई। हालात इतने खराब थे कि बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में लगभग 2200 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अत्यधिक कॉल के कारण फोन लगातार व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में सुबह तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिसके कारण लोगों को पानी की भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जहां सुबह पानी की सप्लाई आती है, वहां बिजली न होने के कारण लोग पानी नहीं भर सके। जब तक बिजली आई, तब तक पानी की सप्लाई बंद हो चुकी थी।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

भारत कॉलोनी, इंद्रा कॉम्प्लेक्स, बस्सा पाड़ा, एनआईटी सेक्टर 1 से 5, ग्रेटर फरीदाबाद की कई सोसाइटियां और बल्लभगढ़ की कॉलोनियां आंधी शुरू होते ही अंधेरे में डूब गईं। कुछ जगहों पर रात 12 बजे के बाद बिजली बहाल हो पाई, लेकिन कई इलाकों में सुबह तक स्थिति खराब रही।



बिजली कर्मचारियों को बनाया बंधक

पल्ला इलाके के विनय नगर और सूर्या विहार में बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार रात लोग सड़क पर उतर आए और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि जब बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाने के कारण करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 5 दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है। कभी ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या, तो कभी सेक्टर-37 स्थित 66 केवी बिजलीघर की केबल फुंकने से सप्लाई बाधित हो रही है। सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed