सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apply for admission to the Sports University by the 30th; two new courses launched.

Faridabad News: खेल विवि में दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन, दो नए पाठ्यक्रम शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission to the Sports University by the 30th; two new courses launched.
विज्ञापन
एमएससी स्पोर्ट्स साइंस और आर्चरी कोचिंग डिप्लोमा समेत 30 पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

खिलाड़ियों को मिलेगी शिक्षा और खेल दोनों में आगे बढ़ने की राह
विवि में 800 आवेदन किए जा चुके
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। राई स्थित विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि खेलों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विवि शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार कर रहा है। जो विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा को पहचान देना चाहते हैं उनके लिए विश्वविद्यालय ने कई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को केवल डिग्री ही नहीं बल्कि खेल विज्ञान, कोचिंग, शोध, प्रबंधन और खेल पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर निर्माण का मजबूत मंच भी उपलब्ध करा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही अब तक 800 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।।
विज्ञापन


नए सत्र में दो नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय दो नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इनमें एमएससी स्पोर्ट्स साइंस तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (ऑर्चरी) शामिल हैं। इन दोनों कार्यक्रमों के शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय में संचालित कुल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की संख्या 30 हो जाएगी।

खेल विज्ञान से लेकर कोचिंग तक विस्तृत विकल्प

विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) और बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, स्नातकोत्तर स्तर पर मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस) तथा शोध स्तर पर पीएचडी इन फिजिकल एजुकेशन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ एथलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, शूटिंग, स्विमिंग, वॉलीबॉल और योगासन समेत 19 खेल विधाओं में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग संचालित है। वहीं, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

प्रमुख खेल विश्वविद्यालयों में बनाई पहचान

शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 750 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। छात्र संख्या के आधार पर यह संस्थान देश में फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स शिक्षा से जुड़े विश्वविद्यालयों में तीसरे सबसे बड़े विश्वविद्यालय के रूप में उभरा है। विश्वविद्यालय को यूजीसी और एआईयू से मान्यता प्राप्त है। वहीं, इसके स्पोर्ट्स कोचिंग डिप्लोमा कार्यक्रमों को एनएस-एनआईएस, पटियाला के समकक्ष मान्यता हासिल है। हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कोच भर्ती के लिए जारी पात्र संस्थानों की सूची में विश्वविद्यालय के डिप्लोमा धारकों को शामिल किया है।

खिलाड़ियों को राहत देगी ओएसपी श्रेणी

विश्वविद्यालय में बीपीईएस, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, एमएससी स्पोर्ट्स साइंस और एमपीईएस पाठ्यक्रमों में आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (ओएसपी) श्रेणी का विशेष प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था के तहत प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उपस्थिति संबंधी कठिनाइयों से राहत मिलती है।

जुलाई में शुरू होंगे प्रवेश के अगले चरण

प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई में प्रवेश संबंधी आगामी चरण शुरू किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ई-मेल के माध्यम से जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed