सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assurance received after Mahapanchayat; Bandhwari toll to close after July 2.

Faridabad News: महापंचायत के बाद मिला आश्वासन, 2 जुलाई के बाद बंद होगा बंधवाड़ी टोल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Assurance received after Mahapanchayat; Bandhwari toll to close after July 2.
बंधवाड़ी में आयोजित महापंचायत में भाग लेते लोग फोटो आयोजक
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड और आसपास के टोल हटाने की मांग को लेकर जुटे हजारों लोग

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मंच से की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से चल रहा स्थानीय लोगों का विरोध शनिवार को आयोजित विशाल महापंचायत के बाद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। गांव बंधवाड़ी स्थित टोल प्लाजा के समीप आयोजित महापंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मंच से घोषणा की कि 2 जुलाई 2026 के बाद बंधवाड़ी-नूनेरा-पाखल टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद महापंचायत में मौजूद लोगों ने इसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताया।

महापंचायत में फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, पलवल और नोएडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। लोगों ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, पाली क्रेशर जोन तथा बल्लभगढ़-सोहना रोड स्थित पाखल टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई। सभा के दौरान टोल के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने मंच से किया ऐलान

महापंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सतबीर पहलवान ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहताश चौधरी ने किया।
विज्ञापन


महापंचायत के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल और टोल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महापंचायत समिति की ओर से सौंपा गया ज्ञापन प्राप्त किया। इसके बाद मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और 2 जुलाई के बाद बंधवाड़ी-नूनेरा-पाखल टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा।

घोषणा के बाद लोगों में खुशी

घोषणा होते ही महापंचायत में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों के साथ इसका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक टोल हटाने का मामला नहीं, बल्कि वर्षों से क्षेत्र की जनता की ओर से उठाई जा रही मांग का परिणाम है। उनका कहना था कि टोल शुल्क के कारण रोजाना आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों, किसानों, छोटे व्यापारियों और नौकरीपेशा वर्ग को आर्थिक बोझ झेलना पड़ता था।

लोगों का कहना है कि टोल बंद होने से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी और रोजमर्रा के आवागमन की लागत भी कम होगी। इससे फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

किसान संगठनों ने भी दिया समर्थन

महापंचायत को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश से किसान यूनियन भगत सिंह के पदाधिकारी भी पहुंचे। नवीन भाटी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर सभी किसान संगठनों को एकजुट रहना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने से ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

कार्यक्रम में मनोज बंधवाड़ी, महेश घोड़ारोप, दीपक दायमा, अनिल शर्मा, भोले गुर्जर, सूरज चंदीला, रामकुमार भड़ाना, प्रेम कृष्ण पप्पी, अनिल नेताजी, ब्रजपाल अधाना, बिजेंद्र सिंह फौजी, तरुण राघव, बिजेंद्र पाल मावी, उमेश कौशिक और जितेंद्र भड़ाना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed