{"_id":"69b9a58e5deaec9bef08f341","slug":"atal-park-is-in-a-dilapidated-condition-with-broken-walls-and-tiles-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65169-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अटल पार्क की हालत जर्जर, टूटी दीवारें व टाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अटल पार्क की हालत जर्जर, टूटी दीवारें व टाइल
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही ठोस कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-64 स्थित अटल पार्क की हालत जर्जर होती जा रही है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्क में रखरखाव के अभाव के कारण दीवारें जगह-जगह से टूटी हुई हैं और घास पूरी तरह खराब हो चुकी है। पार्क में चारों ओर मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती मिट्टी के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में समस्या होती है। वहीं, पार्क में लगी बेंच भी टूटी हुई है, जिससे लोगों को बैठने में दिक्कत होती है। पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था खराब है।
आरडब्ल्यूए प्रधान हरीश ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्क में सफाई के लिए संबंधित विभाग से कोई भी कर्मचारी नहीं आता है। दीवारें टूटी होने के कारण लावारिस पशु और कुत्ते भी अंदर घुस जाते हैं। निवासी सुधीर ने बताया कि रात्रि में असामाजिक तत्व नशा करते हैं, इससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। सेक्टर में पुलिस गश्त नहीं करती है, जिससे अपराधियों में डर बना रहता है। उन्होंने सेक्टर में नियमित पुलिस गश्त की मांग की। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।
Trending Videos