{"_id":"6a7caf1a62fb28d862063388","slug":"attacked-with-a-knife-after-being-stopped-from-hurling-abuse-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77312-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाली देने से रोकने पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाली देने से रोकने पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीचबचाव करने पहुंचे सहायक से भी की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 में मां को गाली देने से रोकने पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। रितू सोम के साथ लिव-इन संबंध में रह रहे रोहन गौड़ पर मनीष सोम ने अपने मौसेरे भाई दीपक के साथ मिलकर हमला किया। रोहन का आरोप है कि उसकी मां को गाली देने से रोकने पर दोनों ने उसे लात-घूंसों, गमले और कुर्सी से पीटा व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके सहायक रामबहादुर के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद मनीष ने भी अपने बचाव में पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसकी चिकित्सा जांच में तीन चोटें मिलीं। वहीं, रोहन की चिकित्सा रिपोर्ट में हाथ और उंगलियों पर चाकू से कटने के चार घाव दर्ज हुए।
रोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रितु सोम के साथ मई 2025 से लीव-इन संबंध में रह रहा है और उनका छह माह का बेटा है। शिकायत के अनुसार 30 मार्च को रितु और उसकी भाभी ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। इसके बाद रितू बच्चे को लेकर चली गई थी। आठ अगस्त को रितु का भाई मनीष और उसका मौसेरा भाई दीपक रोहन के घर बातचीत के लिए आए थे।
रोहन का आरोप है कि बातचीत के दौरान मनीष ने उसकी मां को गाली देते हुए बाहर बुलाने की बात कही व उसने मनीष को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि दीपक ने उसे पकड़ लिया और मनीष ने लात-घूंसों, गमले व कुर्सी से हमला कर दिया। इसी दौरान चाकू लगने से उसके हाथ में चोट आई। शोर सुनकर उसकी मां और नौकर ने बीच-बचाव किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से शिकायत लेकर 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।