{"_id":"69b9ab10724455174609aafe","slug":"bar-council-elections-today-eight-candidates-in-the-fray-from-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65181-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बार काउंसिल चुनाव आज, फरीदाबाद से आठ उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बार काउंसिल चुनाव आज, फरीदाबाद से आठ उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार 5 महिला सदस्य बनने की तैयारी
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में 157 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
1.14 लाख वकील करेंगे मतदान, कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव आज यानी 18 मार्च को कराए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पहली बार काउंसिल में पांच महिला एडवोकेट का चुना जाना तय माना जा रहा है।
प्रदेशभर से कुल 157 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 53 महिलाएं और 104 पुरुष शामिल हैं। करीब 1.14 लाख वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह के 15 हजार से अधिक वकील निर्णायक भूमिका में रहेंगे। फरीदाबाद जिले से बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए आठ सीनियर एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं। इनमें डिंपल चौधरी और भानू प्रिया शर्मा महिला उम्मीदवार हैं। प्रशासन के अनुसार मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित केंद्रों पर कराया जाएगा। फरीदाबाद जिले से करीब चार हजार से ज्यादा अधिवक्ता मतदान करेंगे। फरीदाबाद से कुल आठ उम्मीदवार सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सीनियर एडवोकेट संजीव चौधरी, जेपी अधाना, संतराम शर्मा, अशोक नागर, प्रदीप परमार, सुरेंद्र दत्त शर्मा, डिंपल चौधरी और भानू प्रिया शर्मा शामिल हैं। इनमें दो महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
25 सदस्यीय टीम के लिए चुनाव
बार काउंसिल की कुल 25 सदस्यीय टीम के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें प्रदेशभर से 157 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 53 महिला और 104 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान आज 18 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा और करीब 1.14 लाख वकील वोट डालेंगे। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पहली बार पांच महिला एडवोकेट का सदस्य बनना तय माना जा रहा है। इसे बार काउंसिल में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। चुनाव के लिए कुल आठ मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से सात बूथ मुख्य परिसर के दो हॉल में और एक बूथ टैक्सेशन कार्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा। मतदान के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुचारू व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव बैलेट पेपर के जरिए मतदान प्रणाली
चुनाव बैलेट पेपर के जरिए वरीयता मतदान प्रणाली से होगा, जिसमें मतदाता अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों को क्रम देते हैं। मतदान के लिए केवल मूल पहचान पत्र मान्य होगा और किसी भी प्रकार की फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैलेट पेपर को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए इसके वितरण और उपयोग को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। हर बैलेट पेपर गिनती के साथ जारी होगा और उपयोग व शेष का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। यदि किसी मतदाता से गलती से बैलेट पेपर खराब होता है तो पूरी जांच के बाद ही दूसरा जारी किया जाएगा, अन्यथा नहीं। जानबूझकर बैलेट पेपर फाड़ने या मतदान में बाधा डालने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान
मतदान प्रारम्भ करने से पूर्व बैलेट बॉक्स को प्रत्याशी को खाली दिखाकर नियमानुसार सील किया जाए। बैलेट बॉक्स को सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य होगा व उस समय उपस्थित प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी आवश्यक रूप से लिए जाएं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं व पेयजल, बिजली और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।
Trending Videos