सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Before Eid, markets are bustling with people

Faridabad News: ईद से पहले बाज़ारों में रौनक, उमड़ी भीड़

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Before Eid, markets are bustling with people
विज्ञापन
-चांद दिखने पर तय होगी ईद की तारीख, दुकानदारों की बढ़ी बिक्री
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। ईद-उल-फितर के करीब आते ही मेवात क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ईद में अभी तीन से चार दिन बाकी हैं, लेकिन लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में कपड़े, जूते, टोपी, इत्र, मिठाई और अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
रमजान के अंतिम दिनों में बाजारों का माहौल पूरी तरह ईद के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। दिन के साथ-साथ शाम के समय भी बाजारों में काफी चहल-पहल रहती है और लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। खासकर कपड़ों और बच्चों के सामान की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। धार्मिक विद्वानों मौलाना सोहैल और मौलाना असलम ने बताया कि ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यदि 19 मार्च को चांद दिखाई देता है तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि अगर 20 मार्च को चांद नजर आता है तो ईद 21 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकानदार अल्ताफ, इकबाल और कमाल खान ने बताया कि ईद के नजदीक आते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे दुकानदारों की अच्छी बिक्री हो रही है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिल रहा है।ग्रामीण आमिर खान, अनुसार खान, जावेद खान, लुकमान खान और इंतिजामुलहक सहित कई लोगों ने बताया कि ईद के अंतिम दिनों में बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है, इसलिए लोग अभी से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed