{"_id":"6a7e1051c656fae7e20cfc54","slug":"bus-runs-over-pedestrian-dies-on-the-spot-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77368-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बस ने राहगीर को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बस ने राहगीर को कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार करते समय हुआ हादसा, टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से निकल गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के दीप सिंह चौक के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से करीब 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से निकल गई।
गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, किरण ट्रैवल्स की खाली बस दीप सिंह चौक से डबुआ सब्जी मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहा व्यक्ति बस की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के पहियों के नीचे आने से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 10 से 12 मिनट बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले सड़क पर खड़ी बस को हटवाकर किनारे कराया और बाद में उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक मौके से भाग चुका था। पुलिस अब बस के चालक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
हादसे के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार किया गया। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पिकअप बोलेरो में रखवाया और मोर्चरी भिजवाया। इस दौरान काफी देर तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था और इसी दौरान बस की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।