फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of holding a minor captive, forcing them into the sex trade, and blackmailing.

Faridabad News: नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accusation of holding a minor captive, forcing them into the sex trade, and blackmailing.
शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीली दवाइयां खिलाकर दरिंदगी कराने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी तारीफ ने नाबालिग को पहले मोबाइल फोन देकर अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों (फिरोज, बब्बर, सौरभ, साबिर आदि) के साथ गाड़ी में नाबालिग को जबरन ले गया और उसके साथ गलत काम कर अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे नूंह, सोहना और किशनगढ़ के होटलों में घुमाता रहा और नशीली गोलियां खिलाकर लोगों से गलत काम करवाता रहा। इस दौरान आरोपी के भाई आरिफ और अन्य सहयोगियों पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जब 12 जुलाई को लड़की मिली, तो परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया और बीके अस्पताल में बिना कुछ बताए कागजों पर दस्तखत/अंगूठा लगवा लिया गया। घर पहुंचने पर सहमी हुई पीड़िता ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसे सच बताने पर जेल भेजने की धमकी दी और जबरन बयान बदलवाने का दबाव बनाया। पीड़िता का मेडिकल कराने की मांग भी नजरअंदाज करने का आरोप है। पुलिस ने सात अगस्त को बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed