{"_id":"6a7e12da4ee477a73f04c775","slug":"neighbor-attacked-woman-on-the-head-with-a-shovel-his-wife-also-beat-her-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77371-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पड़ोसी ने फावड़े से महिला के सिर पर किया हमला, पत्नी ने भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पड़ोसी ने फावड़े से महिला के सिर पर किया हमला, पत्नी ने भी पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। विजय नगर गांव टिकावली में घर के सामने स्कूटी खड़ी करने और कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी की पत्नी ने भी महिला के साथ मारपीट की।
हमले में घायल रिंकी राय के सिर समेत शरीर पर चार चोटें मिली हैं। रिंकी राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान सामने रहने वाले राजकुमार ने उसके मकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी, जिससे घर में आने-जाने का रास्ता रुक गया। आरोप है कि राजकुमार की पत्नी नीतू खेरा ने भी घर के सामने कूड़ा डाल दिया। रिंकी ने दोनों को ऐसा करने से मना किया तो विवाद हो गया। रिंकी का आरोप है कि राजकुमार ने फावड़ा उठाकर उसके सिर और शरीर पर वार किए। इसके बाद उसने उसके हाथ से डंडा छीनकर भी मारपीट की है। आरोप है कि नीतू खेरा ने भी उसके साथ मारपीट की है। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद रिंकी ने थाना भूपानी पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने उसका बीके अस्पताल में मेडिकल कराया। 10 अगस्त की मेडिकल रिपोर्ट में सिर के ऊपरी और पीछे के हिस्से में फटे हुए घाव, पीठ, कूल्हे और शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान बताए गए। पुलिस ने रिंकी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजू और उसकी पत्नी नीतू खेरा के खिलाफ 11 अगस्त प्राथमिकी को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद