फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two killed after bike hits railing in Faridabad

दौड़ते हाईवे पर हादसा: फरीदाबाद में रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

Thu, 10 Sep 2026 10:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

फरीदाबाद में आज सुबह मथुरा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बाइक हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Two killed after bike hits railing in Faridabad
फरीदाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार पल्सर बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे 12th एवेन्यू आरपीएस के सामने हुआ। पल्सर बाइक संख्या एचआर-87-क्यू-1193 फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सोनू (24) पुत्र किशन और सनी (21) पुत्र संतोष, दोनों निवासी कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed