फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CID inspected 20 hotels ahead of Independence Day.

Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस से पहले सीआईडी ने 20 होटलों में की जांच

Wed, 12 Aug 2026 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
CID inspected 20 hotels ahead of Independence Day.
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीआईडी ने होटलों और धर्मशालाओं की निगरानी बढ़ा दी है। मंगलवार को टीम ने सेंट्रल जोन के 20 होटलों में पहुंचकर वहां ठहरने वाले लोगों से संबंधित रिकार्ड की जांच की। टीम ने होटल रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का मेहमानों के पहचान दस्तावेजों से मिलान किया और संचालकों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने होटल संचालकों से यह जानकारी भी जुटाई कि मेहमानों को कमरा देने से पहले उनकी पहचान कैसे सत्यापित की जाती है। रजिस्टर में दर्ज नाम, पते और अन्य विवरण की जांच की गई। टीम ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को पहचान पत्र की जांच किए बिना कमरा न दिया जाए और प्रत्येक मेहमान का पूरा विवरण दर्ज किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed