{"_id":"699b4ff5fcdf46351004a784","slug":"container-tyres-caught-fire-after-coming-in-contact-with-a-high-voltage-wire-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63496-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से कंटेनर के टायरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से कंटेनर के टायरों में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना भूपानी इलाके में रविवार दोपहर एक हादसा होते-होते बच गया। सेक्टर 89 के पास गांव टीकावली मोड़ पर एक निजी कंपनी के शेड निर्माण का सामान लेकर पहुंचे कंटेनर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार छू गया। करंट लगते ही कंटेनर के अगले दो टायरों ने आग पकड़ ली जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान करंट की चपेट में आने से एक कुत्ता भी मर गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे जब भारी भरकम कंटेनर को कंपनी के गेट से अंदर ले जाया जा रहा था, तब बिजली के तारों को बांस के सहारे ऊपर उठाया गया था। इसी बीच तार बांस से फिसलकर सीधे गाड़ी से टकरा गया। चिंगारी निकलते ही चालक तुरंत केबिन से नीचे कूद गया और वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में सबमर्सिबल चलाकर पानी डालना शुरू किया। सूचना मिलते ही थाना भूपानी इंचार्ज कुलदीप सिंह पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है ।
Trending Videos