{"_id":"69b9aabb2e1d4fb8c4013b67","slug":"contractual-sanitation-workers-staged-a-protest-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65208-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में लंबे समय से ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले किया गया।
कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 14–15 वर्षों से ठेके पर काम कर रहे हैं लेकिन अब तक न तो उन्हें विभागीय रोल पर लिया गया और न ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर पंजीकरण किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से बार-बार निर्देश जारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारी ठेकेदार से मिलीभगत कर एक ही एजेंसी को कई वर्षों से बिना ओपन टेंडर के काम दे रहे हैं। प्रदर्शन में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी कि कच्चे कर्मचारियों के हकों के लिए जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos