सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Desire to travel turns into final journey; accident victim succumbs to injuries.

Faridabad News: घूमने की चाह बनी आखिरी सफर, हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Desire to travel turns into final journey; accident victim succumbs to injuries.
विज्ञापन
फरीदाबाद से माल लेकर गोहाना जा रहे पड़ोसी की गाड़ी में बैठे थे धर्मबीर

गोपालपुर के पास गलत दिशा से आए डंपर ने मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा (सोनीपत)। पड़ोसी के साथ गाड़ी में घूमने निकले धर्मबीर की मौत हो गई। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में फरीदाबाद से गोहाना की तरफ जा रही मालवाहक गाड़ी में पड़ोसी के साथ बैठकर धर्मबीर घायल हो गए थे। पीजीआई, रोहतक में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
गाड़ी चालक अमन झा ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह फरीदाबाद की एक कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। 18 जून की रात वह अपनी महिंद्रा सुप्रो गाड़ी में माल लेकर गोहाना जा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी बिहार के पटना जिले के गांव वरुणा हाल फरीदाबाद में किरायेदार धर्मबीर सिंह भी घूमने चलने की बात कहकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने बताया कि दोनों रात करीब नौ बजे फरीदाबाद से रवाना हुए। शुक्रवार तड़के जब वह केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर रोड पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आए डंपर ने उनकी गाड़ी को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन


हादसे में उनको और धर्मबीर को चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए पहले खरखौदा ले जाया गया। वहां से उनको पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। इलाज के दौरान धर्मबीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed