शरीर पर 50 जख्म, सिर की सर्जरी: सोसायटी में 10 साल के पार्थ पर कुत्तों का हमला, हादसे के समय चला रहा था साइकिल
दिल्ली ले जाते वक्त हालत गंभीर होने पर बच्चे को उपचार के लिए सेक्टर 21 ए स्थित निजी अस्पताल में भर्तीं करवाया। जहां बुधवार को बच्चे के सिर की सर्जरी की गई। सोसायटी के लोगों का दावा है कि पिछले कुछ महीनों में बच्चों और बड़ों पर कुत्तों के हमले से 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसायटी में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। मंगलवार की शाम को दोस्तों के साथ सोसायटी अंदर चाइकिल चला रहे 10 साल के पार्थ के ऊपर सात से आठ लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि बच्चे के सिर से लेकर पूरी शरीर पर करीब 50 से अधिक चोट आई है। सोसायटी के लोग उपचार के लिए तुंरत बच्चे को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया।
पार्थ की करनी पड़ी सिर की सर्जरी
दिल्ली ले जाते वक्त हालत गंभीर होने पर बच्चे को उपचार के लिए सेक्टर 21 ए स्थित निजी अस्पताल में भर्तीं करवाया। जहां बुधवार को बच्चे के सिर की सर्जरी की गई। सोसायटी के लोगों का दावा है कि पिछले कुछ महीनों में बच्चों और बड़ों पर कुत्तों के हमले से 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। उसी को लेकर बुधवार की सुबह सोसायटी में रहने वाली महिलाएं सहित लोगों ने डंडा लेकर सोसाइटी में आ रहे कुत्तों को मार कर भगाया साथ ही प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
पार्थ की साइकिल की चैन उतर गई थी
आईएमटी क्षेत्र सेक्टर 70 में स्थित मलबरी काउंटी सोसायटी में करीब 600 फ्लैट हैं। जहां पर तीन हजार से अधिक लोग रहते हैं। इस सोसायटी में कुछ डॉग लवर भी हैं जो लावारिस कुत्तों को खाना सोसायटी के अंदर खाना खिलाते हैं। उसी वजह से सोसाइटी में कुत्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोसायटी के टावर ए में रहने वाले धीरेंद्र तेवतिया और सरिता के दो बेटे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी छोटा बेटा 10 साल का पार्थ मंगलवार की शाम को खेलते हुए बेसमेंट में दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। तभी उसकी साइकिल की चैन उतर गई और वह साइकिल की चैन लगाने लगा। तभी बेसमेंट में मौजूद सात से आठ लावारिस कुत्तों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। पार्थ के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके दोस्त आए तो देखा की कुत्ते हमला कर रहे हैं।
100 मीटर तक भाग कर गए दोस्त
पार्थ के ऊपर कुत्ते के द्वारा हमला करने के बाद सभी दोस्त बेसमेंट से भाग कर सोसायटी के मुख्य द्वार पर मौजूद सुरक्षाकर्मी के पास गए। तब सुरक्षाकर्मी डंडा लेकर पहुंचे और कुत्तों को भगया। 10 मिनट के अंदर कुत्तों ने पार्थ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में हालत गंभीर होने पर उसको सेक्टर 21 ए स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां बुधवार को सिर की सर्जरी की गई।
डॉग लवर की वजह से हुई है घटना
निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग नियमित रूप से लावारिस कुत्तों को खाना खिलाते हैं, जिसके कारण उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। निवासी सुरेश बंसल के अनुसार कुत्ते सोसायटी के बेसमेंट, पार्क और अन्य हिस्सों में घूमते रहते हैं तथा आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मी भी उन्हें रोकने में असमर्थ हैं। लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बावजूद लोग अपने बच्चों को बाहर खेलने भेजने से डरते हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायत देने के बाद भी केवल औपचारिक कार्रवाई होती है और कुछ कुत्तों को पकड़कर मामला शांत कर दिया जाता है।
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
मंगलवार को हुई घटना के बाद बुधवार की सुबह सोसायटी के अंदर रहने वाली महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों ने हाथों में डंडा लेकर नगर निगम और डॉग लवर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लावारिस कुत्तों को फीड करने के लिए सोसायटी के बाहर 50 मीटर की दूरी पर फीडिंग प्वाइंट को बनाया हुआ है। उसके बावजूद भी सोसायटी के अंदर ही फीड किया जाता है।
सोसायटी के लोग क्या बोले
उनका बेटा पार्थ शाम को साइकिल चलाने के लिए सोसायटी में नीचे गया था। कुछ देर के बाद उनको सूचना मिली की कुत्तों ने हमला कर दिया। उनके बेटे की हालत अभी गंभीर है। - सरिता, पार्थ की मां
सोसायटी में इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिलती है। पहले भी सोसायटी के कई लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया है। उसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। -धीरेंद्र तेवतिया, पार्थ के पिता
कुत्तों को लेकर सोसायटी में रहने वाले लोग काफी परेशान है। बच्चों के साथ बुजुर्ग भी घूमने के लिए सोसायटी में डरते है। इस घटना के बाद सोसायटी के अंदर लावारिस कुत्तों को आना पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। - राजश्री गुप्ता, निवासी
बच्चे सोसायटी के अंदर खेलने की जिद करते है लेकिन परिजनों कुत्तों के डर से नहीं भेजते है। इस वजह से बच्चों को बचपन खेल की बजाए फोन और टीवी देखते हुए गुजर रहा है। जिसकी वजह से उनकी मानसिक तौर पर विकास नहीं हो पा रहा है। - प्रिया, निवासी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.