सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   family will get compensation of one crore in case of Inspector Jagdish death in Surajkund Jhula accident

सूरजकुंड झूला हादसा: ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर की मौत, परिजनों को मिलेगा एक करोड़ का मुआवजा; नौकरी भी मिलेगी

अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में सुनामी झूला टूटने से इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। डीजीपी ने शोक जताते हुए परिजनों को विभागीय पॉलिसी के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं।

family will get compensation of one crore in case of Inspector Jagdish death in Surajkund Jhula accident
सुूरजकुंड मेला में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सूरजकुंड मेले में झूला हादसे के बाद ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत के मामले में अब मुआवजे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शोक जताते हुए परिजनों को पॉलिसी के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही परिजनों में से किसी एक को नौकरी देने की बात भी कही गई है।

Trending Videos


फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के झूला ग्राउंड में शनिवार शाम करीब सवा छह बजे नावनुमा ‘सुनामी’ झूला एक तरफ से टूटकर गिर गया था। उस समय झूले पर 15 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीजीपी ने निरीक्षक जगदीश प्रसाद के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। साथ ही परिजनों को विभागीय पॉलिसी के तहत एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

बता दें कि फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने से देर रात तक निजी अस्पताल में अफरा-तफरी और बेचैनी का माहौल बना रहा। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए थे जिनमें से 9 को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी के बाहर देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही और परिजन अपनों की सलामती के लिए दुआ करते दिखे।

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
हादसे के बाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता भी मेला परिसर के अलावा अस्पताल पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने यहां घायलों और उनके परिवार वालों से बात की। पुलिस आयुक्त ने उन्हें भरोसा दिया कि हर संभव मदद की जाएगी और जांच कर आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed