सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three children killed and six people injured when a tempo overturned due to fog in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: टेंपो पलटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में शनिवार की रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन बच्चों और चालक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण घना कोहरा बताया गया है।  

Three children killed and six people injured when a tempo overturned due to fog in Lakhimpur kheri
पुलिया से टकराकर पलटा टेंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। 

Trending Videos

Three children killed and six people injured when a tempo overturned due to fog in Lakhimpur kheri
सड़क किनारे पलटा पड़ा टेंपो - फोटो : संवाद
ये सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोग टेंपो से अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के चलते बसंतापुर पुलिया के पास टेंपो पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा।

यह भी पढ़ें- दरोगा के होटल में देह व्यापार: शादीशुदा महिलाएं कर रही थीं गंदा काम, कमरों से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Three children killed and six people injured when a tempo overturned due to fog in Lakhimpur kheri
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद
इन बच्चों की हुई मौत 
सीएचसी में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया तथा टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया। जहां जीशान की भी मौत हो गई है। 

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed