{"_id":"698785b2673121793f09599f","slug":"mahashivratri-devotees-will-be-able-to-offer-water-to-mahadev-from-4-am-onwards-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167762-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : सुबह 4 बजे से महादेव पर जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : सुबह 4 बजे से महादेव पर जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ । नगर में महाशिवरात्रि के प्रमुख त्योहार की तैयारियों को लेकर शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन कॉरिडोर, मार्ग, साफ-सफाई और तीर्थ कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया।
शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। दोपहर 2 बजे भोग प्रसाद का वितरण होगा। शाम 5 बजे भगवान शिव की दिव्य बरात मंदिर से शुरू होकर मिल मार्ग, सदर चौराहा, खुटार मार्ग, विकास चौराहा, पुराने बाईपास, मोहम्मदी मार्ग, सदर चौराहा, अलीगंज मार्ग और आंबेडकर तिराहा होते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंचेगी। रात 10 बजे बरात का विश्राम होगा।
रात्रि के चारों प्रहर भगवान शिव की शृंगार पूजा और भगवान शिव-माता पार्वती का विवाह का आयोजन होगा। 16 फरवरी की सुबह ठंडाई का प्रसाद वितरण होगा और महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न होगा।
एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कॉरिडोर निर्माण कार्यदायी संस्था के जेई से कहा कि महाशिवरात्रि से पहले सफाई, मार्ग और तीर्थ कार्य पूरा कर जलभराव की समस्या न रहे। जेई विवेक वाजपेई ने बताया कि कॉरिडोर के दोनों द्वारों पर रैंप बनाई जाएगी और रास्ते एवं तीर्थ का कार्य 1-2 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि 14 फरवरी की रात से 16 फरवरी दोपहर तक शहर में गन्ना वाहनों और रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संवाद
Trending Videos