सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad-Jewar Expressway Targeted for Completion by April 2027; 1,200 Out of 3,000 Pillars Completed

Faridabad News: फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य, 3000 में से 1200 पिलर तैयार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Faridabad-Jewar Expressway Targeted for Completion by April 2027; 1,200 Out of 3,000 Pillars Completed
विज्ञापन
ढाई महीने में पहला गर्डर लॉन्च होगा, बजट के बाद बढ़ी रफ्तार
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे परियोजना में अब निर्माण एजेंसियों ने तेजी लानी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माण एजेंसी ने बताया कि पुल और एलिवेटेड हिस्से के लिए बनाए जाने वाले लगभग 3000 पिलरों में से 1200 का काम पूरा हो चुका है जबकि अगले ढाई महीने के भीतर पहला गर्डर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति, अड़चनें और समयसीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार फरीदाबाद-जेवर मार्ग का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड स्ट्रक्चर और पुलों के माध्यम से बनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में पाइलिंग का काम किया जा रहा है। अब तक करीब 40 प्रतिशत पाइलिंग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि गर्डर कास्टिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है और अगले ढाई महीने में पहला गर्डर लॉन्च होने के बाद निर्माण कार्य जमीन पर स्पष्ट दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीई से कनेक्टिविटी भी साथ-साथ
जेवर एयरपोर्ट को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से जोड़ने वाली लिंक रोड को भी इसी परियोजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस लिंक रोड का काम भी अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि कुछ हिस्सों में वन विभाग से एनओसी मिलने में देरी के कारण काम प्रभावित हुआ था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मंजूरी के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है और अनुमति मिलते ही काम की गति और बढ़ाई जाएगी।

मंझावली पुल से खुलेगा नया रास्ता

बैठक में मंझावली पुल परियोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। लंबे समय से अधूरे पड़े इस पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण अब शुरू होने की तैयारी में है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण का आवंटन कर दिया है और जल्द ही मौके पर काम शुरू होने की उम्मीद है। यह पुल तैयार होने के बाद फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा जिससे लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

एफएनजी रोड की मंजूरी का इंतजार

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट अभी मुख्यालय स्तर पर लंबित है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही अलाइनमेंट को मंजूरी मिल जाएगी आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एफएनजी रोड को जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसके पूरा होने से फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के बीच सीधा और तेज मार्ग उपलब्ध होगा।

दूरी घटेगी, उद्योग और रियल एस्टेट को मिलेगा फायदा

परियोजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी काफी कम हो जाएगी और यात्रा समय लगभग 20 से 25 मिनट तक सिमटने का अनुमान है। इससे औद्योगिक क्षेत्र, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय उद्योग संगठनों का कहना है कि एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सबसे ज्यादा ध्यान लंबित मंजूरियों को जल्द पूरा कराने पर है ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सके। प्रशासन का दावा है कि यदि वन विभाग की एनओसी और एफएनजी अलाइनमेंट की मंजूरी समय पर मिल जाती है तो 2027 की तय समयसीमा के भीतर फरीदाबाद-जेवर कनेक्टिविटी परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा।
वर्जन

प्रशासन की तरफ से परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए हर स्तर पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। - विशाल बंसल, चीफ इंजीनियर एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed