सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fdgs

Faridabad News: खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
fdgs
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। पीड़िता ने थाना सदर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी शिवजी पुत्र तोताराम ने पीछे से पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, वह खेत में चारा लेने गई थी। तभी आरोपी ने अचानक हमला बोल दिया। मौके पर पास ही जेठानी चारा काट रही थीं। जेठानी ने चीख-पुकार सुनकर पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुंदर पाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed