सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Iha Joshi of Faridabad won the silver medal

Faridabad News: फरीदाबाद की इहा जोशी ने जीता रजत पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Iha Joshi of Faridabad won the silver medal
विज्ञापन
फरीदाबाद। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित की गई जूनियर वर्ल्ड टेनिस टूर जे 60, प्रतियोगिता में फरीदाबाद की इहा जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। 16 से 23 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में इहा जोशी ने लगातार अपनी लय बनाए रखते हुए पदक अपने नाम किया । इनमें राउंड-1 में इहा ने भारत की ही शैवी गौरव दलाल को 6-3, 6-1 से हराने में सफलता हासिल की। वहीं दूसरे राउंड में भारत की नंदिनी कंसल को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 3-6, 6-3 से हराया जबकि क्वार्टर फाइनल में भारत की दिशा कुमारी को 7-6, 6-2 से हराने में सफलता पाई। इसके अलावा सेमी फाइनल में इहा ने अमेरिका की स्वानिका रॉय को 6-3, 6-1 से हराने में सफल रहीं। दुर्भाग्य से फाइनल में उनका दिन नहीं रहा और उन्हें भारत की ही जया कपूर सेहार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी वह रजत जीतकर बेहद खुश नजर आईं। इहा के कोच भरत भारद्वाज और संजय ने कहा कि उनका इरादा तो स्वर्ण पदक जीतने का ही था, पर वह रजत पदक जीतकर भी खुश हैं। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed