{"_id":"69c43d22beadc8006e09045b","slug":"the-new-guidelines-have-raised-hopes-for-2500-dhaba-restaurant-operators-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65851-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नई गाइडलाइन से 2500 ढाबा-रेस्तरां संचालकों को बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नई गाइडलाइन से 2500 ढाबा-रेस्तरां संचालकों को बढ़ी उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही शुरू होगी कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस किल्लत से जूझ रहे ढाबा, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड कारोबारियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद जिले में कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बहाल करने की तैयारी तेज कर दी गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जैसे ही नया स्टॉक आएगा वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में करीब 2500 ढाबा और रेस्तरां लंबे समय से गैस की कमी के कारण प्रभावित चल रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रशासन और गैस एजेंसियों ने सप्लाई सिस्टम को दुरुस्त करने की दिशा में तेजी दिखाई है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि गैस आपूर्ति को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। जिले में आठ मामलों में एफआईआर दर्ज कर 26 सिलिंडर जब्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन के तहत छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए पांच किलो के सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्ट्रीट फूड वेंडर और छोटे ढाबा संचालक कम लागत में अपना काम जारी रख सकेंगे।
Trending Videos