एचबीओ के नए टीवी सीरीज हैरी पॉटर का ट्रेलर बुधवार देर रात जारी किया गया। राइटर जेके रोलिंग की किताब पर आधारित एचबीओ का यह अडैप्टेशन हैरी पॉटर की असल फिल्म सीरीज के काफी अलग होगी। इसकी झलक के साथ ही मेकर्स ने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है। तो क्या है वो सरप्राइज? यहां जानिए...
Harry Potter HBO Trailer: हैरी पॉटर सीरीज का ट्रेलर रिलीज, किरदारों की झलक के साथ मेकर्स ने दिया यह सरप्राइज
Harry Potter HBO TV series Trailer: एक नया हैरी, नया रॉन और नई हरमाइनी के अलावा नए प्रोफेसर डम्बलडोर और स्नेप भी। इन सभी की पहली झलके के साथ फैंस को मिला है एक खास सरप्राइज भी। क्या है वो? यहां जानिए…
क्या यह सिर्फ पहला सीजन है?
एक और चौंकाने वाली बता यह है कि इस सीरीज का ऑफिशियल टाइटल सिर्फ ‘हैरी पॉटर’ नहीं बल्कि ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ है। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैें कि यह इस टीवी सीरीज का सिर्फ पहला सीजन होगा। इसे फिल्म और नॉवेल की तरह ही कई पॉर्ट्स में रिलीज किया जाएगा।
ट्रेलर में क्या है खास?
इस सीरीज के ट्रेलर में यंग हैरी और उसके दोस्त हरमाइनी ग्रेंजर व रॉन वीज्ली को हॉगवर्ट्स में अपने पहले साल में दिखाया गया है। ट्रेलर के कुछ सीन से यह तो साफ है मेकर्स ने फिल्म को सीन-ब-सीन कॉपी न करते हुए और डिटेल में कहानी बयां की है। जिस तरह किताब में जिक्र है कि हैरी पॉटर की आंटी पेटुनिया डर्सली उसके बाल काट देती हैं, ठीक वैसा ही ट्रेलर में दिखाया गया है। इसके अलावा भी लगता है कि इस सीरीज की कहानी फिल्म से काफी अलग होने वाली है।
शो में यंग हैरी का किरदार डोमिनिक मैकलॉघलिन निभाते नजर आएंगे। वहीं उसके दोस्त रॉन वीज्ली के रोल में एलेस्टेयर स्टाउट नजर आएंगे और हरमाइनी ग्रेंजर का किरदार अराबेला स्टैंटन निभाती दिखेंगी। इसके अलावा एडल्ट कास्ट में, हेडमास्टर एल्बस डम्बलडोर के रोल में जॉन लिथगो, प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल के रोल में जेनेट मैकटीर, हैग्रिड के रोल में निक फ्रॉस्ट और प्रोफेसर सेवेरस स्नेप के रोल में पापा एस्सिडू नजर आएंगे।