मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का आज ट्रेलर जारी किया जा चुका है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म की झलक में टॉम हॉलैंड और ब्रूस बैनर की जुगलबंदी साफ नजर आई।
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ में हुई डॉक्टर बैनर की एंट्री, ट्रेलर में खुद से संघर्ष करते नजर आए पीटर पार्कर
Spider Man Brand New Day Official Trailer: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का पहला ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के साथ दिखी ब्रूस बैनर और जेंडाया की झलक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या खास है ट्रेलर में
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत में (टॉम हॉलैंड) पीटर पार्कर (जेंडाया) मिशेल यानी एमजे जोन्स वॉटसन के वीडियो देखने से होती है। जिसको देखने के बाद पीटर काफी नाराज हो जाता है और एक ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिर जाता है। ट्रेलर में आगे यह भी दिखाया गया कि फिल्म में पीटर को किसी वजह से सभी भूल जाते हैं, यहां तक की उसकी गर्लफ्रेंड मिशेल और उसका दोस्त भी उसे नहीं पहचानते। आखिर में ब्रूस बैनर की एंट्री भी दिखाई गई है।
क्या अपनी शक्तियां खो देता है पीटर?
ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी दिखाया गया है कि पीटर पार्कर किसी वजह से अपनी शक्तियां खो देता है। उसके स्पाइडर जाल बनाने की शक्ति काम नहीं करती है, जिसकी वजह से वह एक ऊंची बिल्डिंग से गिर जाता है।
टॉम हॉलैंड ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, 'अब एक नए दिन की शुरुआत हो रही है।' इसके साथ ही टॉम ने लिखा कि वह अपनी इस फिल्म को सभी के साथ शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज 18 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, और मार्क रफ्लो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसका निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: क्या 'धुरंधर 2' के बाद रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? किन स्टार्स की होगी वापसी; क्या होगा स्टोरी एंगल