Alex Duong: 'ब्लू ब्लड्स' अभिनेता एलेक्स डुओंग का कैंसर की वजह से हुआ निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Alex Duong Death: कॉमेडियन, लेखक और अभिनेता एलेक्स डुओंग का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 'ब्लू ब्लड्स' की भूमिका के लिए मशहूर थे। अभिनेता का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया।
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता एलेक्स डुओंग का 42 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया। वह लॉस एंजिल्स में रहते थे। एलेक्स डुओंग अपनी बेहतरीन कॉमेडी, लेखन और अभिनय के लिए मशहूर थे। उन्हें 'ब्लू ब्लड्स', 'प्रिटी लिटिल लायर्स', 'डेक्सटर' जैसी कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
कई बीमारियों से जूझ रहे थे एलेक्स डुओंग
पिछले साल एलेक्स को एक खतरनाक कैंसर (एल्वियोलर रैबडोमायोसारकोमा) का पता चला था, जो पूरे शरीर को प्रभावित करता है। उनका इलाज एक साल से ज्यादा समय से चल रहा था। उन्होंने 2025 की शुरुआत में आंख के पीछे के ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी भी करवाई थी।
कहां हुआ एलेक्स डुओंग का निधन
एलेक्स का निधन कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में सेंट जॉन अस्पताल में हुआ। शुक्रवार रात उन्हें सेप्टिक शॉक हुआ और अगली सुबह उनका निधन हो गया। उस दौरान उनके परिवार और करीबी दोस्त उनके साथ थे।
एलेक्स का परिवार
एलेक्स के परिवार में उनकी पत्नी क्रिस्टीना और पांच साल की बेटी एवरेस्ट हैं। उनके दोस्त हिलारी स्टील ने गोफंडमी पेज पर यह दुखद खबर साझा की। उन्होंने बताया कि एलेक्स अंतिम समय में दर्द से मुक्त थे और अपनी छोटी बेटी से अलविदा कह पाए थे।
कॉमेडियन थे एलेक्स डुओंग
एलेक्स कॉमेडी जगत में बहुत सक्रिय थे। 2021 से वे लॉस एंजिल्स के प्रसिद्ध कॉमेडी स्टोर में डोरमैन के रूप में काम कर रहे थे। पिछले साल अगस्त में उनके फायदे के लिए एक विशेष कॉमेडी शो भी आयोजित किया गया था, जिसमें कई कॉमेडियन ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: Mary Beth Hurt Dies: मैरी बेथ हर्ट का हुआ निधन, अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद 79 की उम्र में ली अंतिम सांस..