बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Chris Brown Kisses Married Woman On Stage During Concert Rumoured Husband Reaction Goes Viral See Video

क्रिस ब्राउन ने स्टेज पर की घिनौनी हरकत; शादीशुदा महिला के साथ किया कुछ ऐसा; वायरल हुआ पति का रिएक्शन!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Chris Brown Viral Video: सिंगर व अभिनेता क्रिस ब्राउन ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला के साथ स्टेज पर ही कुछ ऐसा किया, जो अब वायरल है। उनकी इस घिनौनी हरकत के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्रिस ने ऐसा क्या किया…

Singer Chris Brown Kisses Married Woman On Stage During Concert Rumoured Husband Reaction Goes Viral See Video
क्रिस ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी गायक और रैपर क्रिस ब्राउन का विवादों से पुराना नाता है। अब एक बार फिर अपने हालिया कॉन्सर्ट को लेकर क्रिस ब्राउन विवादों में घिर गए हैं। 29 मार्च को हुए इस कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी में एक वीडियो ऐसा सामने आया, जिसने क्रिस को विवादों में खड़ा कर दिया। विवादित वायरल वीडियो में क्रिस ब्राउन स्टेज पर ही एक महिला को पहले बुलाते हैं, फिर उसके साथ कुछ ऐसा करते, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। नेटिजंस इस वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Trending Videos

स्टेज पर अचानक महिला ने किया किस, निराश हो गया पति!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्रिस ब्राउन अपने क्लासिक ट्रैक 'टेक यू डाउन' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। यह एक ऐसा गाना है, जिसके दौरान वह अक्सर किसी फैन को स्टेज पर बुला लेते हैं। इस दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक महिला लाल सोफे पर लेटी हुई दिखती है, जबकि क्रिस ब्राउन उसके ऊपर नाचते हैं और उसके कान में धीरे से गाते हैं। यह पल तब चर्चा में आ गया जब वह महिला अचानक क्रिस का चेहरा पकड़कर उन्हें किस कर लेती है।

लगभग तुरंत ही इसके साथ एक और क्लिप भी वायरल होने लगी, जिसमें दर्शकों में बैठा एक व्यक्ति, कथित तौर पर महिला का पति, इस पल को निराशा के साथ देखता हुआ अपना सिर हिलाता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो के सामने आते ही क्रिस ब्राउन एक बार फिर विवादों में घिर गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Atanta Rap (@atlienrap)


 

क्या है सच्चाई?
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक शादीशुदा महिला के अचानक क्रिस ब्राउन को किस करने पर उसे ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता है कि स्टेज पर मौजूद महिला शादीशुदा है या नहीं। न ही ये पता चलता है कि वो व्यक्ति उस महिला का पति ही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि निराश व्यक्ति वाला वीडियो अलग है और उसे एडिट करके इस वीडियो के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, अभी तक क्रिस ब्राउन ने खुद इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

फैंस ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
हालांकि, वायल वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स महिला के ऐसे किस करने पर उसकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बेहद घिनौना। मुझे इस आदमी के लिए बहुत बुरा लग रहा है। किसी के लिए दिल खोलकर रख देने के बाद, ऐसा सबके सामने होना। इससे इंसान टूट जाता है। वह कभी पहले जैसा नहीं रहेगा। हिम्मत रखो भाई।’









एक अन्य यूजर ने कहा, ‘नहीं, यह धोखा है। चाहे कोई भी हो - सेलिब्रिटी हो या नहीं - यह धोखा ही है।’ एक और यूजर ने सीधे-सीधे कहा, ‘पति को उसे तलाक दे देना चाहिए।’ एक अन्य ने आगे कहा, ‘शायद आजकल की ज्यादातर पत्नियां ऐसा ही करती हैं - खासकर अगर वे बहुत टीवी देखती हैं और पश्चिमी संस्कृति से आसानी से प्रभावित हो जाती हैं!’ जबकि कुछ यूजर्स ने वीडियो को एडिटेड बताया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed