सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fifty Shades of Grey actress Dakota Johnson Lost An Audition For Shaking Hands

'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' फेम डकोटा जॉनसन को हाथ मिलाना पड़ा महंगा, प्रोजेक्ट से हुईं बाहर; सुनाया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 31 Mar 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Dakota Johnson: अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बताया है कि उन्हें एक शिष्टाचार वाली बात की वजह से एक प्रोजेक्टर में नहीं लिया गया।

Fifty Shades of Grey actress Dakota Johnson Lost An Audition For Shaking Hands
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऑडिशन से जुड़ा हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया है। उनके मुताबिक एक बार वह एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं। उनके शिष्टाचार वाली बात की वजह से उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया।
Trending Videos


डकोटा जॉनसन ने सुनाया किस्सा
हिट्स रेडियो के साथ बातचीत में जॉनसन ने एक ऐसे 'कॉलबैक ऑडिशन' को याद किया जिसमें उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया। हालांकि उन्होंने उस प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया। उन्होंने बताया कि कैसे वह कमरे में गईं और टीम का अभिवादन किया। इस बात को वह एक सामान्य बातचीत मान रही थीं। हालांकि यह दूसरे पक्ष के लिए असमान्य बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री को भारी पड़ी ये बात
उस पल को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैं कमरे में गई, मैंने सबसे हाथ मिलाया और अपना परिचय दिया। सीन पूरा करके वहां से निकलने के बाद मुझे पता चला कि इस तरीके को उस तरह से नहीं लिया गया जैसा मैंने सोचा था। इस पर मिली प्रतिक्रिया काफी अजीब थी।'

Fifty Shades of Grey actress Dakota Johnson Lost An Audition For Shaking Hands
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
हैरान करने वाला रहा फीडबैक
अभिनेत्री ने आगे कहा 'मुझे जो फीडबैक मिला, वह यह था कि क्योंकि मैं कमरे में जाकर सबसे मिली और हाथ मिलाया, इसलिए मैं बहुत ज्यादा अकड़ू लग रही थी। उन्हें लगा कि मैं खुद को बहुत बड़ा समझ रही थी।'
इस फीडबैक ने एक्ट्रेस को उलझन में डाल दिया। उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ ही नहीं आ रहा था कि एक साधारण सी बात को इतना नकारात्मक तरीके से कैसे लिया जा सकता है।

कब खत्म होगा जुबीन गर्ग का केस? असम के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी; कहा- सिंगर के नाम पर हो रही साजिश

सोच में पड़ गईं अभिनेत्री
उन्होंने कहा, 'मैं सोच में पड़ गई कि क्या? मुझे वह काम इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मैं 'अकड़' दिखा रही थी?' इस घटना पर सोचते हुए, जॉनसन ने कहा 'मैंने तो बस शिष्टाचार का पालन किया था।'

किस तरह के रोल पसंद करती हैं डकोटा?
डकोटा जॉनसन फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' में काम करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म 'स्पलिस्टविले' का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में जॉनसन ने 'जूली' का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed