सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR Filed Against Seven People for Black Marketing of Domestic Gas

Faridabad News: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर सात लोगों पर एफआईआर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Seven People for Black Marketing of Domestic Gas
विज्ञापन
दो गैस एजेंसियों को थमाए गए कारण बताओ नोटिस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अपनी कमर कस ली है। विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई को अंजाम देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले सात लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
ये लोग घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे या अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर गैस बेच रहे थे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इस टीम में निरीक्षक हिमालय कौशिक और निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला, सेक्टर-31, भूपानी और बीपीटीपी जैसे क्षेत्रों में तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान कुल 26 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि इनमें से 15 सिलिंडरों का उपयोग अवैध रूप से छोटे सिलिंडर में गैस भरने के लिए किया जा रहा था, ताकि उन्हें बाजार में मनमानी कीमतों पर बेचा जा सके। शेष तीन सिलिंडर होटल और रेस्तरां में व्यावसायिक उपयोग के लिए रखे गए थे, जो कि कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलिंडर का कमर्शियल उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के हिस्से की गैस पर डाका डालने जैसा है। पकड़े गए आरोपियों, जिनमें होटल संचालक और वेंडर शामिल हैं, के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गैस एजेंसियों पर भी गिरी गाज
सिर्फ छोटे दुकानदारों और वेंडरों पर ही नहीं, बल्कि विभाग की सभी पर नजर है। बल्लभगढ़ स्थित उदयदीप और आदर्श गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर आरोप है कि ये निर्धारित सरकारी दरों से अधिक कीमत पर उपभोक्ताओं को गैस मुहैया करा रहे थे। डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने बताया कि इन एजेंसियों की धांधली की शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की गई थी। फिलहाल विभाग को इनके जवाब का इंतजार है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई (जैसे लाइसेंस निलंबन) सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed