{"_id":"69b9aecd123dcf35b609c0a3","slug":"four-teams-deployed-to-investigate-firing-incident-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65163-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फायरिंग मामले में जांच के लिए लगीं चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फायरिंग मामले में जांच के लिए लगीं चार टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात को बदमाशों ने दो जगह पर फायरिंग कर पर्ची फेंक कर रंगदारी मांगी थी। पुलिस की ओर से दोनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इन दोनों केस की सुनवाई अब थाना सदर पुलिस के अलावा जिले की तीन क्राइम ब्रांच की टीम भी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को गांव चंदावली की रेड लाइट के पास स्थित शराब के ठेके पर फायरिंग की गई। इसके बाद मच्छगर गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग की। दोनों ही स्थानों पर बदमाश रंगदारी की पर्ची फेंककर भाग गए। इन दोनों घटनाओं में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। दोनों जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। उसके बावजूद अभी तक आरोपी गिरफ्त के बाहर है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इन दोनों मामलों में थाना सदर के अलावा क्राइम ब्रांच बीपीटीपी, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव और क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम भी लगी हुई है। सभी टीमों की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश की जा रही है।
Trending Videos