{"_id":"6a0710b07414191c4e0a1fed","slug":"government-school-students-shine-in-board-exams-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70046-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बोर्ड परीक्षा में छाए राजकीय विद्यालय के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बोर्ड परीक्षा में छाए राजकीय विद्यालय के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किया गया, जिसमें जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्रों के परिवार में उत्साह देखने को मिला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रीती ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेट्रो स्कूल की तनु जैन ने 97 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा हितेन राघव ने 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
परिवार से मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा
जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रीती ने बताया कि वे स्कूल से आने के बाद नियमित पांच-छह घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के समय उन्हाेंने 7-8 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान उनकी बहनों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। प्रीती फिलहाल कॉमर्स स्ट्रीम से 11वीं कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।
छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं तनु जैन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तनु ने बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वे बेहद साधारण परिवार से आती हैं। तनु के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया। उनकी मांं एक निजी स्कूल में शिक्षका हैं। मां के साथ-साथ तनु भी छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं। तनु ने कहा कि इस कामयाबी में शिक्षकों का काफी सहयोग रहा।
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पाई सफलता
जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले हितेन राघव ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया । उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में रहने के लिए रोजाना करीब चार से पांच घंटे तक पढ़ाई की। हितेन ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया।उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।
79. 54 प्रतिशत रहा राजकीय विद्यालयों का परिणाम
परीक्षा में कुल 7,362 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी। इनमें से 5,856 विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। राजकीय विद्यालयों का परिणाम 79.54 प्रतिशत रहा। चार विद्यालयों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। यह सफलता शिक्षकों और विद्यार्थियों के साझा प्रयास को दर्शाती है।
Trending Videos