{"_id":"6a68fc671f526dffef078ee8","slug":"guru-purnima-festival-celebrated-with-reverence-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76050-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया
विज्ञापन
फरीदाबाद सिद्धदाता आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ । स्रोत: आश्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और अपने गुरु के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की।
इस दौरान पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर पूजा की और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में पिछले करीब एक सप्ताह से चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
अपने प्रवचन में पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध केवल इस जन्म तक सीमित नहीं, बल्कि जन्म-जन्मांतर तक चलता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा शिष्य के जीवन में समर्पण, श्रद्धा और आत्मिक उन्नति का महापर्व है।