सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   he man who performed stunts on the Delhi-Mumbai Expressway has been arrested

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाला गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
he man who performed stunts on the Delhi-Mumbai Expressway has been arrested
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक कंटेनर का लापरवाही और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

वीडियो में ट्रक चालक द्वारा वाहन को तेजी से लहराते हुए चलाने और स्टंट करने के दृश्य कैद हुए थे। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को शाम करीब 4 बजे की थी। जब चैनल नंबर 74 के पास गांव रीगड़ के निकट ट्रक कंटेनर चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाया । वीडियो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और ट्रक के नंबर को चिन्हित कर जांच शुरू की । जांच के दौरान चालक की पहचान साबिर पुत्र सुलेमान के रूप में हुई, जो राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चालक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed