सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   He took buffaloes worth 11 lakh rupees but didn't pay, and is now accused of making threats.

Faridabad News: 11 लाख की भैंसें लेकर नहीं दिए पैसे, धमकी देने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
He took buffaloes worth 11 lakh rupees but didn't pay, and is now accused of making threats.
विज्ञापन
फरीदाबाद। भिवानी के एक पशुपालक ने फरीदाबाद और रोहतक के पशु व्यापारियों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos



भिवानी के गांव बामला-2 निवासी उमेद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह खेती के साथ भैंसों की डेयरी का काम करता है। फरीदाबाद के गांव तिगांव निवासी यशबीर व मनबीर और रोहतक के कलानौर निवासी हरीश उससे भैंसें खरीदते थे और करीब पांच साल से उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि एक साल पहले आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में करीब 11 लाख रुपये की 10 भैंसें ले लीं, लेकिन भुगतान नहीं किया। पैसे मांगने पर पहले टालमटोल की गई। बाद में जब दोबारा मांग की तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed