{"_id":"6a21b540fce99459e000f7e4","slug":"health-workers-strike-over-the-reinstatement-of-a-dismissed-employee-continues-into-its-11th-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71564-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बर्खास्त कर्मचारी की बहाली को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बर्खास्त कर्मचारी की बहाली को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी
विज्ञापन
संसोधित: फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर
- फोटो : आजाद राइनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद। बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी सुखबीर की बहाली की मांग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने रोज की तरह सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव भी किया।
बाद में सिविल सर्जन ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी की सेवाएं बहाल कराने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रही है और एक-दो दिन में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों का रुख सकारात्मक है। धरने को सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आंदोलन को जायज बताया। वहीं अपनी मांगों को लेकर स्टाफ नर्सों ने भी कामकाज रोककर धरने में भागीदारी की। इस दौरान कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर नगरपालिका कार्यालय और बीके चौक तक मार्च किया तथा वापस धरनास्थल पहुंचकर सिविल सर्जन का घेराव किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सुखबीर की बहाली होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि 19 मई को कथित अनियमितता के आरोप में सुखबीर को सेवा से बर्खास्त किया गया था, जिसके विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। संवाद
Trending Videos