{"_id":"6a32d9b6da02951dcf02f304","slug":"hsvp-to-plant-39000-saplings-in-the-city-during-the-monsoon-season-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72605-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बरसात के मौसम में एचएसवीपी शहर में लगाएगा 39 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बरसात के मौसम में एचएसवीपी शहर में लगाएगा 39 हजार पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की ग्रीन बेल्ट और विभिन्न सेक्टरों की हरित पट्टियों में पौधे लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारिश के मौसम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस वर्ष 39 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये पौधे मुख्य रूप से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की ग्रीन बेल्ट और विभिन्न सेक्टरों की हरित पट्टियों में लगाए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य शहर की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।
एचएसवीपी पहले से ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के किनारे ग्रीन बेल्ट को घने जंगल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके अलावा सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट को भी आकर्षक और हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले वर्ष प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के आसपास कई सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में करीब 80 हजार पौधे लगाए थे। पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई गई और नियमित सिंचाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। यदि कोई पौधा सूख जाता है तो उसकी जगह नया पौधा लगाया जाता है।
विज्ञापन
एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता (एसई) संदीप दहिया ने बताया कि बारिश शुरू होते ही पौधरोपण अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगाए जाने वाले सभी पौधों की देखरेख, सुरक्षा और नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर शहर की हरियाली बढ़ा सकें।