सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen in four separate incidents.

Faridabad News: चार अलग-अलग मामलों में लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen in four separate incidents.
विज्ञापन
ताले तोड़कर घरों में घुसे चोर, पुताई का काम कर रहे युवक पर रुपये चोरी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में ताले तोड़कर घरों में चोरी करने और एक मामले में पुताई का काम कर रहे युवक पर अलमारी से नकदी निकालने के आरोप समेत चार मामले सामने आए हैं। घटनाएं ओल्ड फरीदाबाद, धौज और खेड़ीपुल थाना क्षेत्र की हैं।

खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के करुणा नगर निवासी सुमन सरदार ने शिकायत में बताया कि 18 जून को उनके घर में पुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान उनकी मां ने बृजनेश नामक युवक को अलमारी खोलने का प्रयास करते देख लिया। मां के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। बाद में जांच करने पर अलमारी से 20 हजार रुपये गायब मिले। शिकायत के आधार पर 19 जून को खेड़ीपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भूड कॉलोनी निवासी योगेश मित्तल ने बताया कि वह 18 जून की रात करीब आठ बजे परिवार के साथ अपने भाई के घर गए थे। 19 जून को दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर मकान और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी से करीब एक लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां और तीन जोड़ी सोने के इयररिंग्स चोरी मिले। इस संबंध में 19 जून को ओल्ड फरीदाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


धौज थाना क्षेत्र के खेड़ी गुजरान निवासी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि वह स्कूल की छुट्टियों में बच्चों के साथ गांव गए हुए थे। 18 जून को घर लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बैग में रखे 13 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने 18 जून को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में सेक्टर-88 निवासी सीमा राजपूत ने शिकायत दी कि उनकी मां शारदा देवी के भूड़ कॉलोनी स्थित मकान में किरायेदार गांव गए हुए थे, जिससे मकान बंद पड़ा था। 19 जून की सुबह करीब सात बजे वह मकान पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। चोर मकान से दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इस मामले में 19 जून को ओल्ड फरीदाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed