{"_id":"6a36cd699cb4448c98010b0f","slug":"manisha-welcomed-upon-returning-after-winning-two-medals-at-the-world-yoga-asana-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72880-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विश्व योगासन चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर लौटीं मनीषा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विश्व योगासन चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर लौटीं मनीषा का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली मनीषा गिरी का शनिवार को स्वागत किया गया। घर पहुंचने पर शहरवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और योग संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान योगीराज कृष्णा एकेडमी और फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पल्ला-तिलपत से लेकर सेक्टर-4 बल्लभगढ़ तक स्वागत रैली भी निकाली गई। इस दौरान खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों ने मनीषा गिरी पर पुष्प वर्षा की और माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाया।
इसके बाद सेक्टर-4 बल्लभगढ़ स्थित एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल शास्त्री, महासचिव अंकुर सिंह और सचिव श्याम कुमार ने मनीषा को बधाई दी। इस मौके पर संदीप भारती, प्रेमचंद आर्य और किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी समेत कई लोग मौजूद रहे।