{"_id":"69b81a71991f6c4d9904be91","slug":"mass-communication-and-mcqs-in-hindi-paper-troubled-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65096-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हिंदी के पेपर में जनसंचार और एमसीक्यू ने किया छात्रों को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हिंदी के पेपर में जनसंचार और एमसीक्यू ने किया छात्रों को परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों ने अच्छे नंबरों की उम्मीद की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं के छात्रों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि पेपर सामान्य से मध्यम स्तर का रहा। पेपर में 90 फीसदी प्रश्न काफी सरल पूछे गए। हालांकि, जनसंचार और एमसीक्यू के कुछ प्रश्नों ने जरूर परेशान किया। अधिकतर छात्रों ने पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद जताई।
परीक्षा के बाद केंद्र से निकले छात्रों ने कहा कि पेपर की अच्छी तैयारी की थी। व्याकरण पर काफी ध्यान दिया था। बार-बार जवाब लिखकर देखे थे। छात्रों ने बताया कि इंग्लिश का पेपर मुश्किल होने की वजह से हिंदी के पेपर को लेकर थोड़ी चिंता हो रही थी। हालांकि, प्रश्न पत्र को देखा तो राहत की सांस ली। छात्रों के अनुसार सिर्फ बी सेक्शन के प्रश्न थोड़े घुमाकर पूछे गए थे। इसके अतिरिक्त व्याकरण भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं थी। इसलिए औसत विद्यार्थी भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। कक्षा 12वीं का अगला पेपर मंगलवार को हिंदुस्तानी म्यूजिक और बुधवार को इकोनामिक्स की परीक्षा है।
छात्रों से बातचीत
पेपर सामान्य स्तर का और सिलेबस पर आधारित आया। इससे समय पर हल हो गया। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। -देवांश
पेपर के सेक्शन-ए में अपठित गद्यांश से काफी सरल प्रश्न पूछे गए। अच्छी तैयारी की थी, इसलिए कोई दिक्कत नहीं आई। श्रेया
पेपर मध्यम स्तर का लगा। काव्यांश के एमसीक्यू को समझने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। काफी समय इसी में चला गया। -वंशिका
पेपर काफी आसान आया था। हालांकि, कुछ प्रश्न जरूर नए थे। इस वजह से थोड़ी परेशानी हुई। अच्छे नंबर की उम्मीद है। -साक्षि
Trending Videos