सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minister Rajesh Nagar conveys a message of cleanliness and environmental conservation.

Faridabad News: मंत्री राजेश नागर ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Minister Rajesh Nagar conveys a message of cleanliness and environmental conservation.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के तहत हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने बसंतपुर मंडल प्रवास के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।

मंत्री राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सार्वजनिक स्थल की सफाई करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जनभागीदारी का सफल उदाहरण है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व स्तर पर मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। स्वच्छता, सामूहिकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों को अपनाकर विकास की गति को और तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, पार्षद शीशराम अवाना, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed