सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Moving truck catches fire, driver safe

Faridabad News: चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर सुुुरक्षित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Moving truck catches fire, driver safe
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई के समीप दोपहर करीब 12 बजे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण ट्रक में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चालक ने अपनी सूझबूझ से ट्रक को सर्विस लाइन के किनारे खड़ा कर दिया और बाहर निकल गया। चालक के उतरते ही कुछ ही मिनटों में ट्रक के इंजन वाले हिस्से से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। तभी मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अजरौंदा ट्रैफिक पुलिस बूथ पर तैनात एएसआई संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज गर्मी के कारण ट्रक के इंजन की तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed