सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officers should investigate complaints, do not make people run around: ADC

अधिकारी शिकायतों की जांच करें, लोगों को चक्कर न कटवाएं : एडीसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Officers should investigate complaints, do not make people run around: ADC
विज्ञापन
फरीदाबाद। लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने लोगों की शिकायतें सुन तुरंत अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें राशन कार्ड न बनने, अवैध कब्जों (अतिक्रमण), बिजली विभाग की गड़बड़ी और पुलिस से जुड़ी समस्याओं की आईं। इसके अलावा लोग परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने के लिए भी लोग पहुंचे। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खुद शिकायतों की जांच करें और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। यह शिविर हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लगता है, जिसमें कोई भी अपनी समस्या लेकर आ सकता है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed