सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP's conspiracy to play with democracy in the name of women's reservation exposed: Baljeet

महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब : बलजीत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
BJP's conspiracy to play with democracy in the name of women's reservation exposed: Baljeet
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताया
Trending Videos


फरीदाबाद। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब हो गई है। भाजपा का असली चेहरा अब देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा समर्थन में है। हमारी स्पष्ट मांग है कि 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार 2029 के लोकसभा चुनावों से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का ऐसा जाल बुन रही थी, जिससे राजनीतिक संतुलन बिगड़ता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके। यह केवल महिलाओं के साथ छल नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि संसद में जो बिल गिरा है, वह महिला आरक्षण विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की साजिशों का ढांचा गिरा है। यह देश की जागरूक जनता और मजबूत विपक्ष की जीत है, जिसने लोकतंत्र को बचाने का काम किया। विपक्ष की एकता ने मोदी सरकार की साजिश को विफल किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल, जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान, अनिल शर्मा जिला महासचिव, सुनीता फागना, जिला सचिव नरेश शर्मा, जिला सचिव बलजीत सिंह अरोड़ा, सरला भामोत्रा, नरेश गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed