{"_id":"69e7b392f12a4b73770f93a8","slug":"the-strike-which-began-in-protest-against-the-attack-on-the-commission-agent-ended-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68107-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आढ़ती पर हमले के विरोध में शुरू हुई हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आढ़ती पर हमले के विरोध में शुरू हुई हड़ताल खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर मंडी में कामकाज बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फतेहपुर बिल्लोच अनाज मंडी में आढ़ती पर हुए हमले के बाद शुरू हुई हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज ने मंडी पहुंचकर आढ़तियों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन से बात कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। आश्वासन के बाद अनाज मंडी में कामकाज बहाल हो गया।
आढ़ती पदम सिंह ने बताया कि हमले की घटना के विरोध में सभी हड़ताल पर थे, जिससे मंडी में खरीद और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि एसडीएम के आश्वासन के बाद आढ़तियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब मंडी में कामकाज फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को मंडी में एक आढ़ती पर करीब दर्जनभर युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद से आढ़तियों में आक्रोश बना हुआ था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X