सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One thousand students performed yoga together during the final rehearsal.

Faridabad News: फाइनल रिहर्सल में एक हजार छात्रों ने एक साथ किया योगाभ्यास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
One thousand students performed yoga together during the final rehearsal.
विज्ञापन
योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह आज, मंत्री राजेश नागर रहेंगे मुख्यातिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शनिवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जहां पर करीब एक हजार छात्रों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में योगाभ्यास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।

शनिवार को रिहर्सल के दौरान योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रोटोकॉल के अनुसार योग आसनों का अभ्यास किया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम को त्रुटिरहित बनाया जा सके। रिहर्सल के बाद अधिकारियों द्वारा परिसर में पौधे लगाए गए, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण की शुद्धता का भी प्रतीक है। इसके अलावा डिविजनल कमिश्नर संजय जून और उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने खेल परिसर पहुंचकर फाइनल रिहर्सल का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा मुख्य आयोजन

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में रविवार सुबह खेल परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed