{"_id":"6a36ccf26822784c0403f5e5","slug":"only-registration-will-take-place-at-itis-until-june-30-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72844-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में 30 जून तक सिर्फ रजिस्ट्रेशन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में 30 जून तक सिर्फ रजिस्ट्रेशन होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 30 जून के बाद चुन पाएंगे ट्रेड
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब दाखिले की प्रक्रिया अब 30 जून के बाद ही मुकम्मल हो पाएगी। दरअसल, विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है, लेकिन दाखिला पोर्टल पर तकनीकी खराबी के चलते छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं। संस्थान पहुंचने वाले छात्रों का कहना है कि साइट पर अभी तक ट्रेड चुनने का विकल्प (ऑप्शन) ही नहीं आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, साइट में आई गड़बड़ी के कारण छात्र 30 जून तक बेसिक रजिस्ट्रेशन ही पूरा कर सकेंगे। ट्रेड चुनने का विकल्प आवेदन की अंतिम तारीख बीतने के करीब दो से तीन दिनों बाद ही मिल पाएगा।
मेरिट के आधार पर भेजी जाएगी मेल
एनआईटी स्थित आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि साइट में तकनीकी खामी आ रही है, लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा मुख्यालय स्तर से ही सभी रजिस्ट्रेशन की मैपिंग की जा रही है। आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद, छात्रों को उनकी मेरिट के आधार पर ट्रेड चुनने के लिए सीधे ईमेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिना ट्रेड चुने ही हुआ अधिकांश पंजीकरण
प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद ही पोर्टल पर तकनीकी समस्या आ गई थी। यही वजह है कि अब तक अधिकांश छात्रों ने बिना ट्रेड का चयन किए ही केवल रजिस्ट्रेशन कराया है। समस्या को देखते हुए समय सीमा को आगे बढ़ाया जाएगा।