सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Organizing STEM platform fair for innovation

Faridabad News: नवाचार के लिए स्टेम मंच मेले का आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Organizing STEM platform fair for innovation
विज्ञापन
तावड़ू। खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुनारी में मंगलवार को स्टेम मंच मेले का आयोजन किया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग पंचकूला के निर्देशानुसार इस स्टेम मंच मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक धनखड़ के निर्देश पर किया गया। जिसमें कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान स्कूल एलिमेंट्री हेड और टीचर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Trending Videos


इस मेले में विद्यार्थियों के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के माडल, पोस्टर व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। पोस्टर मेकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण के महत्व को दर्शाया। आधुनिक कृषि थीम पर विद्यार्थियों द्वारा सुंदर माडल प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के मुख्य अध्यापक दयानंद ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भाषा अध्यापकों व गणित और विज्ञान विषयों के अध्यापकों ने भी छात्रों के साथ कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed