{"_id":"69ef669f037b0aae010bbcd3","slug":"pg-courses-of-computer-science-and-history-will-start-soon-in-nacholi-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68618-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाचोली महाविद्यालय में जल्द शुरू होंगे कंप्यूटर साइंस और इतिहास के पीजी कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाचोली महाविद्यालय में जल्द शुरू होंगे कंप्यूटर साइंस और इतिहास के पीजी कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय में कोर्स शुरू करने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अब बड़े शहरों या दूर-दराज के कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नाचोली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जल्द ही कंप्यूटर साइंस में एमएससी और इतिहास में एमए के पीजी कोर्स शुरू होने की उम्मीद जगी है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इन कोर्सेज को शुरू करने का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है, जिसकी मंजूरी मिलते ही आगामी सत्र से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
वर्तमान में इस कॉलेज में विभिन्न संकायों में करीब 700 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण स्नातक के बाद कंप्यूटर साइंस जैसे तकनीकी विषयों में एमएससी करने के लिए छात्राओं को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। परिवहन की असुविधा और सुरक्षा कारणों से कई छात्राएं आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती थीं। कॉलेज में इन नए कोर्सेज के शुरू होने से न केवल नाचोली, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस में एमएससी कोर्स शुरू होना छात्राओं के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। आधुनिक दौर में तकनीकी शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। अब छात्राएं अपने गांव में रहकर ही तकनीकी रूप से सक्षम बन सकेंगी, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि छात्राओं की बढ़ती संख्या और उनकी मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग को नए कोर्स शुरू करने का मांग पत्र भेजा गया है। हमने इतिहास और कंप्यूटर साइंस में पीजी कोर्स की मांग भेजी है। हमें उम्मीद है कि विभाग से जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X